JNU यौन उत्पीड़न मामला: BJP महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। JNU में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा की महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने संसद पहुंचा। उन्होंने आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। सत्तापक्ष की महिला सांसदों के समूह ने प्रेस वार्ता भी की।
यह भी पढ़े -पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम जेएनयू प्रोफेसर
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा JNU की घटना को शर्मसार बताया। उन्होंने आगे कहा JNU के प्रोफेसर और मणिपुर से कांग्रेस के सांसद बिमोल अकोइजाम पर आरोप लगाते हुए का जिस तरह से 11 युवतियों के साथ दुर्व्यवहार, यौन उत्पीड़न की घटना ने हमारी भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य की संस्कृति को कलंकित किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुप हैं और कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी, जो कहती हैं कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' आज वे उन युवतियों और बेटियों के लिए वो लड़ने क्यों नहीं आ रही हैं? जबकि उनके सांसद को आंतरिक रिपोर्ट में दोषी पाया गया है और JNU से बर्खास्त भी किया गया है। उन्होंने विपक्ष की पार्टी पर आरोपी को संरक्षण देने क आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े -उमर खालिद की किताब पर चर्चा, रिहाई और जेल के ताले टूटेंगे जैसे गूंजे नारे, जेएनयू छात्र संघ ने लगाए गंभीर आरोप
सांसद चौधरी ने आगे कहा उन बेटियों के साथ न्याय हो, उन्हें सम्मान प्राप्त हो और उन्हें संरक्षण भी प्राप्त हो, इस ओर अग्रसर है। दिल्ली के साथ देशभर में बीजेपी ने प्रदर्शन कर कांग्रेस से अपनी पार्टी के सांसद के खिलाफ कुछ बोलने को कहा। बीजेपी महिला नेताओं ने 13 तारीख को राष्ट्रपति , 14 तारीख को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष और आज लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने घटना को कहा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कांग्रेस का हाथ सदैव महिलाओं के शोषणकर्ताओं के ऊपर ही रहता है। नवदुर्गा की अवहेलना अव्हेलना करने वाले कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सांसद बिमोल अकोइजाम ने जब 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न किया तो JNU की अंतरिम कमेटी ने पाया कि 11 छात्राओं ने जो शिकायत की थी, उसमें सच्चाई थी, तथ्य थे इसलिए 9 अक्टूबर के दिन बिमोल अकोइजाम को JNU की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया लेकिन राहुल गांधी की ओर से स्पष्ट चुप्पी है, प्रियंका गांधी की ओर से और मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से चुप्पी है... कांग्रेस सिद्धांतों की नहीं बल्कि सहूलियत की राजनीति करती है। कांग्रेस का नारीवाद हैशटैग से शुरू तो जरूर होता है लेकिन जवाबदेही की दहलीज पर आकर उसकी बली चढ़ जाती है।
भाजपा सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने कहा, "हमने यही कहा है कि कांग्रेस पार्टी से लोकसभा सांसद बिमोल अकोइजम आंतरिक समिति ने दोषी पाया है। इसलिए हमने लोकसभा स्पीकर से अनुरोध किया है कि वे इस मामले को आचार समिति (एथिक्स कमिटी) को सौंपें और इस पर ध्यान दें। इस व्यक्ति को लोकसभा सदस्य के रूप में बने रहना चाहिए या नहीं, इस पर भी गौर करें। हमारी यही मांग थी। आखिरकार, यह लोकतंत्र का सबसे पवित्र सदन है और जिस व्यक्ति ने महिलाओं के प्रति इतना बुरा व्यवहार किया हो, उसका हमारे लोकतंत्र की सबसे पवित्र संस्था में बैठना बिल्कुल अनुचित है। स्पीकर ने हमें आश्वासन दिया है कि वे निश्चित रूप से इस मामले को देखेंगे, सभी कानूनी संभावनाओं पर भी ध्यान देंगे और विचार करेंगे कि इस मामले को आचार समिति के पास भेजना चाहिए या नही.
Created On :   15 Oct 2026 5:45 PM IST












