अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार की नियुक्ति पर दोबारा विचार करने और मामले की सीबीआई जांच पूरी न तक पदभार न देने की अपील की है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार की नियुक्ति पर दोबारा विचार करने और मामले की सीबीआई जांच पूरी न तक पदभार न देने की अपील की है।

राहुल ने पत्र में लिखा कि 19 साल की अंकिता ने एक वीआईपी के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके चलते उसका मर्डर कर दिया गया। चार साल हो गए, लेकिन सीबीआई की धीमी जांच के चलते अभी भी सवाल बना हुआ है कि वो वीआईपी कौन था।

उन्होंने आगे कहा कि अंकिता के परिजन मानते हैं कि दुष्यंत गौतम का मामले से कनेक्शन है। ऐसे में उनका सिक्किम के राज्यपाल के पद पर नियुक्त होने से मैं स्तब्ध हूं। क्योंकि राज्यपाल के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं हो सकती है।

PM पर साधा निशाना

पत्र में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की सलाह देकर प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया है कि महिलाओं की सुरक्षा की उन्हें बिल्कुल परवाह ही नहीं है।'

Created On :   15 Oct 2026 7:25 PM IST

Tags

Next Story