Mehbooba Mufti News: जंतर मंतर पर CJP के समर्थन में उतरी महबूबा मुफ्ती, कहा - 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'

जंतर मंतर पर CJP के समर्थन में उतरी महबूबा मुफ्ती, कहा - सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...
जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती सीजेपी के प्रदर्शन के समर्थन में उतरी हैं। उन्होंने नीट पेपर लीक और जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। पीडीपी चीफ ने कहा कि जिस तरह से जम्मू कश्मीर को इन्होंने खुली जेल बनाया है, पूरे मुल्क को ये खुली जेल बना देंगे। सरकार बहुत घमंडी हो गई है। अब अगर बदलाव लाएंगे तो यही युवा लाएंगे।

हमारे मुल्क में बच्चियों से ज्यादा सुरक्षित गाये हैं - महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "पूरे मुल्क का 1947 से लेकर आज सबसे बड़ा इम्तेहान हो रहा है और उसमें यहां के नौजवान शामिल हो गए हैं। पिछले 12 साल हम मुल्क को बंटता हुआ तो कभी कटता हुआ देख रहे हैं। कभी चंदा चोरी तो कभी पेपर लीक, कभी रेप, आज हमारे मुल्क में बच्चियों से ज्यादा सुरक्षित गायें हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जो मैं देख रही हूं कि इतनी गर्मी में ये युवा यहां पूरे जोश के साथ आ रहे हैं। उसके ऊपर हमारी न्यायपालिका कहती है कि हमारे पास टाइम नहीं है। अगर आज ये लोग अत्याचार के खिलाफ खड़े नहीं होंगे तो मुझे लगता है कि हमारे देश के हालात 1947 से पहले से भी बदतर हो जाएंगे। अगर बदलाव लाएंगे तो यही लोग लाएंगे। अगर संविधान को बचाएंगे तो यही लोग बचाएंगे।"

जम्मू कश्मीर को बनाया खुली जेल - महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने ये भी कहा कि अगर आज संविधान नहीं बचेगा तो मुझे लगता है कि जो जम्मू कश्मीर के हालात हैं, जो जम्मू कश्मीर को इन्होंने खुली जेल बनाया है, पूरे मुल्क को ये खुली जेल बना देंगे। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी ताकत युवाओं की ताकत होती है। हम नहीं चाहते हैं कि हमारे मुल्क के अंदर वो हो जो हमारे आसपास हुआ। एक मिनिस्टर को ड्रॉप नहीं कर पा रहे हैं। इतना घमंड है। इतने सारे बच्चे धूप में, भूखे-प्यासे यहां जुटे हैं। ये घमंड ज्यादा देर तक नहीं रहेगा, ये चूर-चूर हो जाएगा।"

Created On :   23 July 2026 8:57 PM IST

Tags

Next Story