दतिया उपचुनाव 2026: बीजेपी ने पटवारी के बयान पर किया पलटवार, आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्यवाही की मांग की

बीजेपी ने पटवारी के बयान पर किया पलटवार, आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्यवाही की मांग की
चुनाव आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को चमकाना, उन पर दबाव बनाना आपत्ति जनक है। मंत्री सारंग ने पटवारी के बयान को कांग्रेस की हारी हुई मानसिकता बताया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में बयानों को लेकर चुनावी माहौल गरमा गया है। मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के शासकीय कर्मचारियों को धमकाने वाले बयान पर पलटवार किया है। मंत्री सारंग ने कांग्रेस नेता पटवारी के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रेसिडेंट की ये चमकाने की और धमकाने की राजनीति, ये सामंतवादी मानसिकता की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।

मंत्री सारंग ने आगे कहा चुनाव आयोग को पटवारी के बयान पर संज्ञान लेना चाहिए। निष्पक्षता से चुनाव कराने में लगे चुनाव आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को चमकाना, उन पर दबाव बनाना, एसपी, कलेक्टर पर दबाव बनाना ये आपत्ति जनक है। सारंग ने पटवारी के बयान को कांग्रेस की हारी हुई मानसिकता बताया।

मंत्री ने दतिया उपचुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा दतिया में कमल खिलेगा। हार के बाद जीतू पटवारी कांग्रेस आलाकमान को क्या कहेंगे, इसलिए अपनी फेस सेविंग के लिए अभी से माहौल बना रहे है। चुनाव में जानता का निर्णय शिरोधार्य होता है, और इस तरह चुनाव आयोग निष्पक्षता से चुनाव करने के लिए काम कर रहा है। प्रशासन को इस तरह से धमकी देना अलोकतांत्रिक है, शर्मनाक है, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। जीतू पटवारी पर कार्यवाही होनी चाहिए ।

Created On :   24 July 2026 1:40 PM IST

Tags

Next Story