CJP Protest: शिक्षा मंत्री के रेजिग्नेशन की मांग तेज, डिंपल यादव बोलीं- नैतिकता के नाते धर्मेंद्र प्रधान को देना चाहिए इस्तीफा

शिक्षा मंत्री के रेजिग्नेशन की मांग तेज, डिंपल यादव बोलीं- नैतिकता के नाते धर्मेंद्र प्रधान को देना चाहिए इस्तीफा
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री को नैतिकता के नाते इस्तीफा दे देना चाहिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अलावा विपक्षी दल भी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। इस क्रम में समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के नाते इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके अलावा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है।

'नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए'

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सरकार चाहती है कि छात्रों का मुद्दा दब जाए। अगर सरकार सच में छात्रों के भले के बारे में सोचती है, तो उसे NTA को हटा देना चाहिए। कई शिकायतें आ रही हैं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। यह सिर्फ दिल्ली का विरोध-प्रदर्शन नहीं है। दूसरे शहरों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि शिक्षा मंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

सपा सांसद ने रखा पक्ष

समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह विरोध अब किसी एक व्यक्ति के हाथ में नहीं है क्योंकि यह लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल है। हम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। अब यह मामला विपक्ष के हाथों में आ गया है। हमारे INDIA गठबंधन के नेता और हमारे नेता अखिलेश यादव इसकी अगुवाई कर रहे हैं। हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीएफे तक अपनी यह लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रखेंगे।

Created On :   24 July 2026 2:14 PM IST

Tags

Next Story