पेपर लीक प्रदर्शन मामला: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट का किया जाएगा गठन, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट का किया जाएगा गठन, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
पीएम ने अपनी पोस्ट में कहा देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका भविष्य हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी नहीं है।

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ट्वीट किया, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका भविष्य हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।

पीएम ने कहा पेपर लीक में सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए , केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रंखला में ये एक अहम महत्वपूर्ण कदम है। पीएम ने कहा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम के एक्शन पर विपक्षी दल कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी ने निशाना साधा, कांग्रेस नेता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा प्रधानमंत्री छोटे प्यादों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट चलाएंगे? देश के नौजवानों पर जो जुल्म हो रहे हैं वह करोड़ों नौजवानों को प्रभावित कर रहा है। हम उनकी आवाज उठा रहे हैं। विपक्ष का काम है आवाज उठाना। अगर हम आवाज उठा रहे हैं तो उसमें भी आपको राजनीति दिख रही है?

Created On :   23 July 2026 9:54 AM IST

Tags

Next Story