CJP Protest Violence: जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों के बीच फिर हुई झड़प, CJP समर्थकों ने की पत्थरबाजी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों और पुलिस के बीच बुधवार रात झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस पर पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं, उनके हाथ में डंडे भी दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक टॉलस्टॉय रोड पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और उनकी तरफ से की गई पत्थरबाजी में कई सुरक्षाकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, RAF और पुलिस की टीम रोज की तरह अपनी तय जगह पर खड़ी थी, तभी पथराव होने लगा। भीड़ को काबू में करने के लिए RAF की टीम ने हल्का बल प्रयोग किया। साथ ही 2-3 आंसू गैस के गोले भी दागे गए।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर भड़के सचिन पायलट, छात्रों के प्रदर्शन पर क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस झड़प में एसीपी विवेक भगत घायल हो गए हैं। उनके अलावा सेवादल और एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।
बता दें कि इससे पहले 20 जुलाई को CJP के चलो संसद मार्च के दौरान भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। संसद गेट के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
Created On :   22 July 2026 10:04 PM IST














