Rajasthan Politics: राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर भड़के सचिन पायलट, छात्रों के प्रदर्शन पर क्या कहा?

राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर भड़के सचिन पायलट, छात्रों के प्रदर्शन पर क्या कहा?
देश के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। वे कहते हैं कि सरकार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों की आवास सुननी चाहिए।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। दिल्ली की मौजूदा राजनीति में पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर घमासान मचा हुआ है। इस बीच राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव सचिन पायलट का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने नीट पेपर लीक मामला और छात्रों के देशव्यापी प्रदर्शन पर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने सरकार की मांग की है कि तुरंत धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से हटाया जाए। साथ सोमवार 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान जिन छात्रों पर FIR दर्ज की गई है, उसे वापस ली जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए हैं कि छात्रों और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

परीक्षा प्रणाली को बनाए मजबूत

ये बात सचिन पायलट ने दौसा में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही है। उनका आगे कहना है कि देश के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। वे कहते हैं कि सरकार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों की आवास सुननी चाहिए और परीक्षा प्रणाली में फिर से छात्रा का विश्वास जीतने के लिए कोई मजबूत कदम उठाना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि जिन स्टूडेंट्स पर मुकदमें दर्ज हैं, उन्हें वापस लेना चाहिए और पुलिस कार्रवाई के दौरान घायलों को न्याय मिले।

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर क्या बोले?

दिल्ली में मंगलवार 21 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए थे, जहां से उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। जिसकी पायलट ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वहां पर सभी जनप्रतिनिधि शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज करा रहे थे, लेकिन उनके साथ जो व्यवहार किया गया है, वह लोकतंत्र के खिलाफ है।

Created On :   22 July 2026 9:07 PM IST

Tags

Next Story