J.P. Nadda Press Conference: जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा - 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'

जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा - विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का
जंतर मंतर पर सीजेपी और छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस पर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर मंतर पर सीजेपी और छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस पर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्हो्ंने कहा कि सुना है कि युवाओं के आंदोलन पर बीजेपी सरकार ने आनन-फानन में अभी-अभी अचानक कोई प्रेस अचानक कोई 'प्रेस कॉन्फ्रेंस' की है। विभाग किस मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का। ये ही तथ्य बताता है कि भाजपा इस मसले को सुलझाने के लिए किस हद तक अगंभीर है और एक तरह से युवाओं का मज़ाक उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने इस तत्वहीन प्रेस कांफ्रेंस को ज़ीरो नंबर देकर फ़ेल करार दिया है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

बता दें कि जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों और विपक्ष के निशाने पर मुख्य तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं। अखिलेश यादव ने इसी का जिक्र करते हुए आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। विपक्षी दल और कॉकरोच जनता पार्टी भी धर्मेंद्र प्रधान का ही इस्तीफा मांग रही है। कॉकरोच जनता पार्टी ने साफ किया है कि जब तक प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो राजनीति रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही है।

जेपी नड्डा ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि सरकार संसद में नीट से जुड़े मुद्दे पर डिटेल में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष इस पर चर्चा का समय तय करे। जितने घंटे तय किए जाएंगे हम सार्थक चर्चा के लिए तैयार हैं।

Created On :   22 July 2026 10:16 PM IST

Tags

Next Story