CJP Protest March: दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC में दर्ज हुई शिकायत, लड़कियों को बेरहमी से पीटने का लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता वीरेंद्र वरिष्ठ ने बुधवार को राष्ट्रीय आयोग (एनएचआरसी) से जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की ओर से कथित कार्रवाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में आयोग के पास लिखित याचिका दर्ज की गई। इसमें उन्होंने आयोग से दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई की तत्काल जांच कराने की मांग की है।
यह भी पढ़े -तृणमूल सरकार में निष्क्रिय पड़े स्वायत्त पैनल एक अगस्त से फिर से सक्रिय किए जाएंगे सुवेंदु अधिकारी
एनएचआरसी ने दिल्ली पुलिस पर लगाया ये आरोप
याचिका में आरोप लगाया है कि संसद तक निकाले गए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर जरूरत से ज्यादा ताकत का इस्तेमाल किया। यह भी दावा किया गया है कि पुलिसकर्मियों के साथ-साथ घटना के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद कुछ लोगों ने कई छात्राओं को बुरी तरह से पीटा है, जिनमें कई किशोरियां भी शामिल थीं। याचिका में कहा गया है कि ये आरोप लोगों के मानवाधिकारों और कानून के उल्लंघन से जुड़े हुए हैं।
संसद तक निकाले गए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर जरूरत से ज्यादा ताकत का इस्तेमाल किया। यह भी दावा किया गया है कि पुलिसकर्मियों के साथ-साथ घटना के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद कुछ लोगों ने कई छात्राओं को बुरी तरह से पीटा है, जिनमें कई किशोरियां भी शामिल थीं। याचिका में कहा गया है कि ये आरोप लोगों के मानवाधिकारों और कानून के उल्लंघन से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़े -जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुई छात्रा को वेंटिलेटर से हटाया गया आरएमएल अस्पताल
25 दिनों से आमरण अनशन पर सोनम वांगचुक
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इस दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का पिछले 25 दिनों से आमरण अनशन भी जारी है। वहीं, दिल्ली पुलिस की तरफ से 18 जुलाई को अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से सीजेपी प्रदर्शनकारियों का विरोध बरकरार है।
सीजेपी ने सोमवार (20 जुलाई) को केंद्र सरकार का विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों की भारी संख्या के साथ संसद चलो मार्च निकाला, लेकिन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की कार्रवाई की और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।
Created On :   22 July 2026 7:11 PM IST










