मॉनसून सत्र: विपक्षी दलों का सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन, बीजेपी सांसदों ने लगाए कई आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। युवा छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों से संसद तक बवाल मचा हुआ है। सुरक्षा कारणों से, जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद कर दिए गए हैं। राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है। DMRC ने इसकी जानकारी दी। विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता तरह तरह के आरोप लगा रहे है।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए 'पेपर लीक' मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे रविशंकर प्रसाद
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मीडिया न्यूज एजेंसी से कहा आपातकाल के समय 1 हजार नौजवान मारे गए थे और किसी की खबर अखबार में नहीं छपी थी। गांधी परिवार किस प्रकार की बात कर रहा है? मुझे लगता है कि गांधी परिवार देशद्रोहियों के साथ मिला हुआ है। कांग्रेस इन लोगों के साथ मिलकर देश तोड़ने की साजिश कर रही है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी के प्रदर्शन पर समाचार एजेंसियों से कहा राहुल गांधी ने संवैधानिक पद पर रहकर संविधान की गरिमा को तारतार किया है उनका ये आचरण बहुत खतरनाक है, राहुल गांधी के ऊपर तो देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एएनआई से कहा कल बहुत बड़ा सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है। राहुल गांधी ने पूरी कोशिश की कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के आवास की ओर आगे बढ़ा दिया जाए। जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था तब राहुल गांधी क्यों प्रधानमंत्री के आवास की ओर प्रदर्शन करना चाह रहे थे, हमारी सरकार लगातार संवाद कर रही है, ये कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री इस्तीफा दें? वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं आखिर वे क्यों इस्तीफा देंगे?
Created On :   22 July 2026 12:56 PM IST








