पेपर लीक केस पर प्रोटेस्ट: संसद से लेकर सड़क तक युवा छात्रों के प्रदर्शन पर सियासी बवाल, पक्ष- विपक्ष में टकराव जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद में मॉनसून सत्र चल रहा है। और दिल्ली में दो जगह प्रदर्शन चल रहा है। एक नीट पेपर लीक के विरोध में स्टूडेंट प्रदर्शन कर रहे है, युवा छात्राओं के प्रदर्शन में तमाम विपक्षी दलों के नेता पहुंच रहे है। जबकि कांग्रेस सदन में चर्चा ना होने के चलते सरकार के खिलाफ इन्हीं मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है।
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कल अखिलेश यादव और पूरी समाजवादी पार्टी जंतर-मंतर पर जमा हुए लोगों के मुद्दे उठा रही थी। लेकिन यह सरकार सदन नहीं चलने दे रही है, और हम अपनी इस मांग पर अड़े रहे। अखिलेश यादव को गिरफ्तार करके दूर रखा गया, यह सरकार हिटलर के रास्ते पर चल रही है।
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा अगर सरकार चर्चा कर रही होती तो कोई रुकावट होती ये तो चर्चा करना ही नहीं चाहते हैं। एक शब्द कोई कहना चाहता है तो कार्यवाही स्थगित हो जाती है। ये सब दिखाता है कि आप एक शब्द किसी की नहीं सुनना चाहते हैं। तो ये लोकतंत्र का मजाक है।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने NEET UG पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
भाजपा नेता मदन राठौर ने कहा हम आज विरोध प्रदर्शन करेंगे वैसे महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए और राहुल गांधी खुद कांग्रेस को समाप्त करने में लगे हुए हैं तो उसमें हम सहयोग कर देंगे और इसे समाप्त करो। पूरे देश में जहां-जहां कांग्रेस का कार्यालय है वहां पर प्रदर्शन करेंगे और आज से और अभी से हम प्रदर्शन करेंगे।
Created On :   22 July 2026 11:25 AM IST









