Sharad Pawar-PM Modi Meeting: दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के बीच पीएम मोदी और शरद पवार की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के बीच पीएम मोदी और शरद पवार की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच संसद में पीएम नरेंद्र मोदी और शरद पवार के बीच मुलाकात हुई है। जिसको काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। संसद में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की मुलाकात हुई है। इस दौरान सुप्रिया सुले भी उनके साथ मौजूद थीं। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है और हाल ही में सुप्रिया सुले ने परिसीमन को लेकर भी अपनी राय शेयर की थी। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर सभी राज्यों में बराबर सीटें बढ़ाई जाती हैं। इसलिए ही उनकी पार्टी अभी इस पर चर्चा कर रही है। हालांकि, इससे पहले सुप्रिया सुले विपक्ष के प्रदर्शन में भी शामिल हुई थीं। इसके बाद शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से हुई है। जिसके चलते इस मीटिंग को अहम माना जा रहा है।

संसद में मोदी और शरद पवार ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में शरद पवार से मुलाकात की थी, जिस दौरान सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की तस्वीरें शेयर की हैं। इस पूरी मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है और इसके बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

परिसीमन पर सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया

कुछ दिन पहले सुप्रिया सुले ने कहा था कि अगर सरकार सभी राज्यों में बराबर संख्या में सीटें बढ़ाने का फैसला करती है, तो उनकी पार्टी इस प्रस्ताव का समर्थन करने पर विचार कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर पहले इंडिया गठबंधन के साथ बात होगी।

प्रदर्शन के बाद बढ़ी चर्चा

शरद पवार और सुप्रिया सुले हाल ही में विपक्ष के प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। बाद में सुप्रिया सुले ने नेताओं के साथ पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए थे और अब प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बाद फिर से नई राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। न

Created On :   22 July 2026 12:28 PM IST

Tags

Next Story