'अंधभक्त मत बनो': सीजेपी आंदोलन के समर्थन में CHO ने किया वीडियो पोस्ट, भाजपा ने किया विरोध

सीजेपी आंदोलन के समर्थन में CHO ने किया वीडियो पोस्ट, भाजपा ने किया विरोध
धार जिले के बाग विकासखंड के काकड़वा गांव में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सीएचओ किरण भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। धार जिले के बाग विकासखंड के काकड़वा गांव में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सीएचओ किरण भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और समर्थकों पर टिप्पणी करती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी बात रखी है तथा भाजपा का विरोध भी व्यक्त किया है।

बताया जा रहा है कि किरण भाटिया वर्ष 2023 से काकड़वा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। उन्होंने यह वीडियो सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र के भीतर बनाया था, जिसे मंगलवार रात अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और सरकारी कर्मचारी द्वारा कार्यालय परिसर से राजनीतिक टिप्पणी किए जाने को सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन बताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए धार के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने संबंधित सीएचओ के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संचालक को पत्र भेजा है। पत्र में किरण भाटिया को सेवा से बर्खास्त किए जाने की अनुशंसा की गई है। फिलहाल, मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़े -धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा न लेना सरकार की मजबूरी? कहीं सता तो नहीं रहा राज खुलने का डर- अखिलेश यादव ने किया सवाल

किरण भाटिया ने कहा

हंसी आ रही है मुझे उन अंधभक्तों पर जो इतना सब कुछ होने के बाद भी आज भी कह रहे हैं कि मोदी सरकार इज द बेस्ट सरकार। मतलब जंतर-मंतर में इतना सब कुछ होने के बाद भी, इतना लाठीचार्ज होने के बाद भी उन्हें लग रहा है कि मोदी सरकार तो बेस्ट सरकार है।

क्या हिप्नोटाइज किया है यार मोदी जी ने भी लोगों को। सच में सही चीज की पहचान नहीं कर पा रहे हैं वो। उन्हें मतलब मोदी के अगेंस्ट तो जाना ही नहीं है, मोदी इज़ द बेस्ट सरकार। फिर क्यों नहीं आए तुम्हारे मोदी जी। क्यों नहीं आए तुम्हारे मोदी जी सामने, कि अभी भी विदेश यात्रा कर रहे हैं, अभी भी विदेश यात्रा कर रहे होंगे तभी सामने नहीं आ पा रहे हैं वो।

यह भी पढ़े -जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचे टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स, सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की

Created On :   22 July 2026 7:01 PM IST

Tags

Next Story