Jharkhand News: JPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को किया पोस्टपॉन, 25 से 27 जुलाई को होना था एग्जाम

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने बुधवार को झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगली सूचना तक स्थागित कर दिया। इसकी पुष्टि आयोग ने बुधवार को प्रेस रिलीज में कैंडिडेट्स से की।
यह भी पढ़े -भारत की कुल प्राथमिक ऊर्जा आपूर्ति बढ़कर 39,055 पेटाजूल पहुंची, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भी बड़ी छलांग मंत्री
आयोग ने जारी किया प्रेस रिलीज
प्रेस रिलीज के मुताबिक, विज्ञापन संख्या-01/2026 के मुताबिक आयोजित होने वाली मुख्य (लिखित) परीक्षा 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई 2026 को रांची जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित होनी थी। लेकिन सरकार से प्राप्त आदेश और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी के कारण आयोग ने अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया।
जेपीएससी ने साफ किया कि फिलहाल परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित रहेगी। परीक्षा की नई तिथि और संशोधित कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।
यह भी पढ़े -नीट मामला राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील'
यहां चेक करें अपडेट
आयोग ने बताया कि परीक्षा स्थगन से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति उसकी आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट को चेक करते रहें।
JPSC की विभिन्न परीक्षाओं को लेकर विवाद और बुधवार को रांची में हुए छात्रों का विरोध-प्रदर्शन के दौरान परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच मुख्य (लिखित) परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय सामने आया है। हालांकि आयोग ने अपने आदेश में केवल सरकारी निर्देश और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी को स्थगन का कारण बताया है। फिलहाल सभी अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि की घोषणा का इंतजार रहेगा।
Created On :   22 July 2026 6:46 PM IST











