MP में बड़ा बदलाव: अनुराग जैन को बनाया केंद्र में नीति आयोग का CEO, कार्यकाल खत्म होने से पहले सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी

अनुराग जैन को बनाया केंद्र में नीति आयोग का CEO, कार्यकाल खत्म होने से पहले सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी
भारत सरकार ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दो साल के लिए नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत सरकार ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दो साल के लिए नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया है। ये फैसला केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बुधवार को लिया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को सीईओ पद की नियुक्ति करने के लिए मंजूरी दे दी है।

एक साल के लिए बढ़ाया था कार्यकाल

आदेश के मुताबिक, अनुराग जैन पदभार ग्रहण करने की तारीख से अपना कार्यभार संभालेंगे। वे नई जिम्मेदारी अपने कार्यकाल की अवधि और इसके बाद अधिकतम दो साल या अलगे आदेश तक जारी रहेगा। उनका कार्यकाल मूल रूप से 31 अगस्त, 2025 को ही खत्म हो गया था, लेकिन इससे पहले केंद्र सरकार ने एक साल का कार्यकाल बढ़ दिया था। इसके बाद अब उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2026 को खत्म हो रहा है।

इन पदों की संभाल चुके जिम्मेदारी

पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा चल रही थी कि क्या उन्हें एक साल के लिए मुख्य सचिव के तौर पर सेवा विस्तार मिलेगा या फिर प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलेगा। अब उनकी इस नियुक्ति के बाद अटकलों पर रोक लग गई है। उन्हें अक्टूबर, 2024 में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले तक वे केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में संयुक्त सचिव के पदों पर कार्य संभाल चुके हैं।

यह भी पढ़े -'अलगे प्रदर्शन में बनेगी चटनी' MP कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP विधायक के बिगड़े बोल

MP पू्र्व CM के साथ किया था काम

अनुराग जैन के कार्यकाल के दौरान सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी तेजी आई थी। इसके साथ ही नौकरशाही में बेहतर समन्वय और केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच में भी अच्छा तालमेल रहा है। उनकी मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व कई बैठकें हुई है। इस वजह से उनके सेवा विस्तार को अहम माना जा रहा है।

ग्वालियर के रहने वाले आईएएस अधिकारी अनुराग जैन ने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक किया है। वहीं, अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। अनुराग जैन भोपाल कलेक्टर, अपर मुख्य सचिव (वित्त) और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं। अब उनके दिल्ली चले जाने से एमपी को नया मुख्य सचिव मिलेगा।

Created On :   22 July 2026 7:46 PM IST

Tags

Next Story