CJP Protest: 'भारत सरकार को उन्हें समझाना चाहिए', सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सीजेपी की प्रतिक्रिया

भारत सरकार को उन्हें समझाना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सीजेपी की प्रतिक्रिया
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टिप्पणी की गई है कि हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है। जिस पर सीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में छात्रों के साथ हुई पुलिस की लाठीचार्ज मामले पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट में एक वकील ने छात्रों के साथ हुई मारपीट पर हस्तक्षेप करने की अपील की। लेकिन, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया है। सीजेआई ने दो टूक कहा कि कोर्ट का समय इस तरह बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। इस पर सीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?

सुप्रीम कोर्ट में वकील ने जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज वाला मुद्दा उठाया है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि छात्र नीट परीक्षा व्यवस्था में सुधार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने जैसे मांगों को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस मामले में कोर्ट से हस्तक्षेप करने की अपील की थी। कोर्ट में सीजेआई के नेतृत्व वाली बेंच ने मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया था। बेंच ने वकील से कहा, "आप अपना और हमारा समय बर्बाद कर रहे हैं।"

यह भी पढ़े -केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात पर सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- 'हमारी मांगें पूरी करेंगे, तभी हमें बुलाइए'

सीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सौरभ दास ने सीजेआई के बयान पर बयान देते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'इतने पावरफुल पदों पर बैठे ऐसे लोग हमारी डेमोक्रेसी पर धब्बा हैं। हमारा सुप्रीम कोर्ट इससे बेहतर का हकदार है। सूर्यकांत जी को यह समझना चाहिए कि इतना घमंड बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। भारत सरकार को उन्हें सलाह देनी चाहिए।'

यह भी पढ़े -मैसाचुसेट्स की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से किया LLM, विदेश में पढ़ाई पर उठे सवाल तो डिएक्टिवेट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

Created On :   22 July 2026 5:23 PM IST

Tags

Next Story