Anna Hazare Movement: समाजसेवी अन्ना हजारे कल करेंगे आंदोलन? PM मोदी को लिखा लेटर

समाजसेवी अन्ना हजारे कल करेंगे आंदोलन? PM मोदी को लिखा लेटर
कॉकरोच जतना पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में कल 23 जुलाई को अन्ना हजारे आंदोलन करने वाले हैं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर भी लिखा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जतना पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में कल 23 जुलाई को अन्ना हजारे आंदोलन करने वाले हैं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपील की है कि दिल्ली में 20 जुलाई को सीजेपी के 'संसद चलो' के दौरान हुई लाठीचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने 21 जुलाई को पीएम आवास के पास भारी प्रदर्शन किया था। इस दौरान विपक्ष के सभी नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया और करीब 3 घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया था।

अन्ना हजारे की कहां पर होगा आंदोलन

एबीपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 20 जुलाई को सीजेपी पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ वरिष्ठ समाज सेवी अन्ना हजारे कल सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मौन आंदोलन करने वाले हैं। ये आंदोलन अहिल्यानगर के वाडिया वार्क स्थित गांधी स्मारक पर होने वाला है। हजारे के बयान के मुताबिक, केंद्र सरकार को स्टूडेंट्स के साथ संवाद करना चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र में बातचीत नहीं करने और दमन का रास्ता अपनाने पर चिंता भी व्यक्त की है।

अन्ना के आंदोलन स्थल को दिया ये नाम

रिपोर्ट में बताया गया है कि अन्ना हजारे की इस आंदोलन स्थल को प्रतीकात्मक रूप से 'नगर का जंतर-मंतर' नाम दिया जाएगा। उन्होंने साल 2011 में करप्शन के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया था। इस वजह से अब उनके इस आंदोलन पर भी सबकी नजरें टिकी हुई है। उन्होंने सीजेपी के आंदोलन पर कहा, "पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी चिंताजनक है। छात्रों के आंदोलन को कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनभावना का मुद्दा मानना चाहिए। सरकार छात्रों और आंदोलनकारियों के साथ सकारात्मक संवाद करे।"

Created On :   22 July 2026 10:27 PM IST

Tags

Next Story