Jantar Mantar Protest: आंदोलन कर रहे युवाओं को रोकने के लिए पुलिस ने क्यों छोड़े आंसू गैस के गोले? आंख, नाक, गले में होती है तेज जलन, कई घंटे होती है तकलीफ

आंदोलन कर रहे युवाओं को रोकने के लिए पुलिस ने क्यों छोड़े आंसू गैस के गोले? आंख, नाक, गले में होती है तेज जलन, कई घंटे होती है तकलीफ
सीजेपी प्रोटेस्ट में प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने बल का इस्तेमाल किया है, साथ ही टियर गैस का भी इस्तेमाल किया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि टियर गैस कैसे काम करती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर के साथ आसपास के भी कई अन्य इलाकों में 20 जुलाई से लगातार बड़ा प्रदर्शन जारी है। ये प्रदर्शन देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़ी संख्या में जेन जी स्टूडेंट्स रोड पर उतर आए हैं। प्रदर्शन के वक्त माहौल बहुत ही ज्यादा तनावपूर्ण हो गया था, जिसके चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह लाठीचार्ज किया है और टियर गैसे के गोले छोड़े हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई सारी वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग अपनी आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में हो रही परेशानी को दिखा रहे हैं। इस घटना के बाद बहुत से लोगों के मन में ये सवाल भी खड़ा हो रहा है कि आखिर टियर गैस क्या होती है, इसको क्यों छोड़ा जाता है और इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है। ऐसे में चलिए इससे संबंधित सभी अहम बातों के बारे में जानते हैं। अगर कोई इसकी चपेट में आ भी जाता है तो उसको तुरंत क्या करना चाहिए, जिससे परेशानी ना बढ़े।

प्रदर्शन के वक्त क्यों छोड़ते हैं टियर गैस?

जब भी किसी भी जगह पर भारी भीड़ इकट्ठा होती है, तो हालात बिगड़ने लगते हैं। जब हालात बिगड़ने लगते हैं तब पुलिस भीड़ को हटाने के लिए अपने अलग-अलग तरीके अपनाती है। जिसमें टियर गैस का भी इस्तेमाल होता है। इसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ लोगों को उस जगह से हटाना और हालात पर काबू पाना होता है। हालांकि, टियर गैस से शरीर में काफी परेशानी देखने को मिलती है। टियर गैस से सिर्फ आंखों पर असर नहीं पड़ता है, बल्कि शरीर पर भी पड़ता है।

क्या होती है टियर गैस?

टियर गैस का नाम सुनकर ऐसा ही लगता है कि ये एक तरह की गैस है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये एक खास तरह का केमिकल होता है, जिसके बहुत ही छोटे-छोटे टुकड़े हवा में फैल जाते हैं। इसके बाद ये ही पार्टिकल्स आंख, नाक, मुंह और स्किन की नमी के कॉन्टेक्ट में आते हैं। जैसे ही ये स्किन के कॉन्टेक्ट में आता है, वैसे ही जलन होने लगती है। इस वजह से आंखों से आंसू निकलने लगते हैं और सांस लेने में भी परेशानी होती है। वहीं, आंसू गैस की चपेट में आने के कुछ ही समय बाद आंखों में तेज जलन शुरू हो सकती है। आंखें लाल हो जाती हैं और उन्हें खोलना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा, नाक से पानी बहने लगता है, छींक आती है, गले में जलन होता है, खांसी आती है और सांस लेने में भी बहुत ही दिक्कत होती है। अगर ये ही गैस स्किन पर लग जाए तो जलन, लालपन और खुजली होने लगती है। जिन लोगों को सांस संबंधित बीमारी है, दिल की दिक्कत है या दूसरी गंभीर बीमारी है, तो उनके लिए ये बहुत ही हानिकारक हो सकता है।

कितनी देर तक रहता है असर?

टियर गैस का असर ज्यादातर लोगों में कुछ समय बाद कम हो जाता है लेकिन अगर लंबे समय तक इसकी चपेट में रहें तो परेशानी बढ़ सकती है। अगर जगह बंद है तो ये परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में आंखों और सांस से संबंधित गंभीर दिक्कतें होने का खतरा रहता है। इस वजह से ही इसका बचाव करना बहुत ही जरूरी माना जाता है।

टियर गैस से कैसे बचें?

सबसे पहले तो कोशिश करें कि जहां पर टियर गैस का इस्तेमाल हुआ है वहां ना जाएं। अगर आप अचानक से चले जाते हैं तो तुरंत ही साफ हवा में भाग जाएं, इसके बाद आंखों को लगातार साफ पानी से धोते रहें। अगर कपड़ों पर भी केमिकल लग है तो उनको तुरंत बदल दें क्योंकि और शरीर को साबुन से धोएं। इसके बाद जो लोग आंखों में लेंस लगाते हैं, उनको तुरंत ही लेंस हटा देना चाहिए और फेंक देना चाहिए। इसके बाद आंखों को बार-बार रगड़ना नहीं है, क्योंकि इससे जलन और ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है, सीने में दर्द हो रहा है, बेहोशी महसूस हो रही है या अस्थमा की बीमारी पहले से ही है, तो ऐसे में मौके में बिना देर किए हॉस्पिटल जाना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   22 July 2026 7:29 PM IST

Tags

Next Story