CJP Protest: CJP के समर्थन में उतरी शिवसेना (यूबीटी), जंतर मंतर पर उद्धव ठाकरे ने कहा - 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ये चिंगारी हम बुझने नहीं देंगे। आजादी के बाद पहली बार हम ऐसी सरकार देख देख रहे हैं जो अपने भविष्य पर लाठियां चलाती है। आप सिर्फ युवा नहीं हो। आप भविष्य हो। इस देश को युवाओं ने बनाया है।
यह भी पढ़े -अखिलेश यादव के आरोपों पर महंत राजूदास का पलटवार, बोले- पीएम का मुकाबला नहीं कर पा रहे विपक्षी
उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
उद्धव ठाकरे ने कहा, "अगर उस समय युवाओं ने कुर्बानी नहीं दी होती तो देश आजाद नहीं होता। लेकिन अंग्रेज उन्हें आतंकवादी कहते थे। आपको कौन आतंकवादी कहता है, मैं जानता हूं।"
उद्धव ठाकरे ने कहा, "आप लोगों को कल (20 जुलाई) बुरी तरह से पीटा गया। आप अनुभव कर रहे हैं कि ये सरकार कितनी क्रूरता से आपके सामने पेश आती है। मैं सबको धन्यवाद देता हूं। एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा। जब तक सरकार नहीं बदेलेंगे तबतक आप लोगों का कुछ नहीं बदलेगा।"
यह भी पढ़े -संसद के बाहर प्रदर्शन पर कंगना रनौत ने कहा-'भीड़ देखकर डर गए थे, दिल्ली पुलिस ने ढाल बनकर बचाया’
शिवसेना ने सीजेपी का किया समर्थन
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र आपके साथ है। उन्होंने कहा, ''सबको शुभकामनाएं और हिम्मत देने आया हूं। आपसे हिम्मत लेने भी आया हूं। मजहब की दीवार डालकर ये लोग देश को बांटना चाहते थे। मजहब की दीवार टूट गई। एक देश एक इमोशन है।"
बता दें, इससे पहले रविवार को उद्वव ठाकरे ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जो सरकार जवाबदेह नहीं, उसे बदलने के लिए अब लड़ाई शुरू की जानी चाहिए। ठाकरे ने मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और इससे "जुड़ी विद्यार्थियों की आत्महत्या" की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था।
Created On :   22 July 2026 12:50 AM IST











