Congress Protest: राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- PM हाउस किसी की बपौती नही!

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- PM हाउस किसी की बपौती नही!

डिजिटल डेस्क, पटना। देश की राजधानी दिल्ली में आजकल बड़े स्तर पर आंदोलन चल रहा है। विपक्षी पार्टियों और प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा लगा है। इसी बीच आज मंगलवार (21 जुलाई) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गंधी, अखिलेश यादव समेत कई नेता पीएम हाउस के बाहर धरना दे रहे थे इसके बाद वहां दिल्ली पुसिल पहुंची और उनको हिरासत में ले लिया। जिसके बाद सियासी बवाल देखने को मिला कई नेताओं ने केंद्र सरकार हमला बोला है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके मोदी सरकार पर हमला बोला है।

पप्पू यादव ने कहा, "राहुल गांधी जी, खरगे साहब, प्रियंका दीदी समेत सभी सांसदों की बर्बरता पूर्वक गिरफ्तारी बीजेपी की बुनियाद हिला डालेगी, तानाशाह की विदाई तय है। PM आवास को राजमहल मत समझो, जनता की सेवा के लिए वह मिला है, जुल्म करोगे तो PM आवास मोदी जी को खाली करना पड़ेगा! जनता का है किसी की बपौती नही!"

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "राहुल जी आपके खून का एक-एक कतरा इंकलाब लाएगा, भ्रष्ट सरकार को भगाएगा! तानाशाह सरकार ने राहुल गांधी जी पर बर्बरतापूर्वक हमला किया, उनके नाक से खून बह रहा है। उन्हें हिरासत में लिया है. पूरे देश में इसके खिलाफ हम सड़क पर होंगे!"

प्रधानमंत्री पर हमलावर सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा है, "मोदी जी जवाब दो। हर लाठी का हिसाब दो, आप मालिक नहीं, देश के नौकर हो, छात्रों से माफी मांगो, इस्तीफा दो।"

दूसरी ओर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, "लाठी-गोली की सरकार, युवा विरोधी ये सरकार, छात्र विरोधी ये सरकार, नहीं चलेगी अबकी बार।"

Created On :   22 July 2026 1:00 AM IST

Tags

Next Story