Delhi Congress Protest: प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी से केंद्रीय मंत्री ने मांगों पर की चर्चा, कांग्रेस नेता पर वादे को लेकर लगाए आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर विपक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनसे मिलने गए थे। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़े -वोटर लिस्ट में पांच लाख नाम शामिल करने को किरीट सोमैया ने चुनाव आयोग से विशेष प्रावधान की मांग की
राहुल गांधी से किया अनुरोध
केंद्रीय मंत्री कांग्रेस पार्टियों के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा, "कुछ समय पहले पता चला कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड़ के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये हैं। सरकार ने इनसे बात करने के लिए मुझे और गृह सचिव गोविंद मोहन को मौके पर भेजा। राहुल गांधी से अनुरोध किया गया कि वे अपना धरना समाप्त करें, क्योंकि यह स्थल धरने का स्थल नहीं है, और यहां पर धरना करने से जनसाधारण को काफी असुविधा भी पहुंच रही है।"
सरकार ने कांग्रेस नेता की मानी मांगें
जितेंद्र सिंह बताते हैं, "राहुल गांधी जी ने यह मांग रखी कि यदि सरकार संसद में NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है तो वह अपना धरना तुरंत समाप्त कर देगें। कुछ ही देर में सरकार के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति लेने के बाद राहुल गांधी को यह आश्वसान दिया गया कि उनकी मांगों को मान लिया गया है और सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने को तैयार है।"
यह भी पढ़े -पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी
राहुल गांधी की बदली मांगें?
केंद्रीय मंत्री राहुल गांधी की मांगों को लेकर कहते हैं, "राहुल गांधी को जब यह सूचना पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे अपितु उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा। उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं। संसद में चर्चा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा। जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गयी हैं। जब उनकों विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है।" इसी को लेकर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर अपनी ही मांगों से मुकर जाने के आरोप लगाए हैं।
Created On :   21 July 2026 9:41 PM IST








