Rahul Gandhi Protest: विपक्ष का कब तक जारी रहेगा प्रदर्शन? कांग्रेस महासचिव ने दिया बड़ा अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को विपक्ष और छात्रों ने चारों-तरफ से घेर लिया है। पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री आवास के महज कुछ दूरी पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विरोध कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के निकट किया प्रदर्शन, छात्रों के अधिकार और शिक्षा मुद्दों पर चर्चा की मांग
विपक्ष की मांग
इस दौरान विपक्ष की मांग है कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। साथ लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में उठाई गई मांगों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्टीकरण देने का बात कही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस प्रदर्शन पर स्पष्ट किया है कि इन मांगों को लेकर रातभर केंद्र सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। यानी रातभर प्रोटेस्ट जारी रहेगा।
45 दिनों से इस्तीफे की मांग
जयराम रमेश ने अपने बयान में कहा, "हमारी एक सीधी-सी मांग है। हमारे विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में यह मांग उठाई है। मांग यह है कि गृह मंत्री संसद में इस पर स्पष्टीकरण दें और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो। हम चाहते हैं कि वे इस बात पर बयान दें कि किस तरह लोकतंत्र और हमारे संविधान की हत्या की जा रही है और छात्रों पर अत्याचार हो रहे हैं। हम 45 दिनों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।"
यह भी पढ़े -विपक्ष के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जानें किन मुद्दों पर हुई बात
मोदी सरकार की जवाबदेही
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है, "धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह और पीएम मोदी सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है और जब युवाओं ने जवाबदेही की मांग की तो उन पर बेरहमी से हमला किया। जब तक वे सत्ता में हैं, भारत का भविष्य खतरे में है।"
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "हम छात्रों के खून का हिसाब मांगने प्रधानमंत्री के घर आए हैं- युवाओं की गुनहगार मोदी सरकार जवाबदेही और संसद में चर्चा से भाग नहीं सकती। देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने और उनके खिलाफ क्रूरता के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।"
छात्रों पर हुए हमलों पर क्या बोले- राहुल?
राहुल गांधी ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे- नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए- प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"
Created On :   21 July 2026 6:26 PM IST







