AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'देश के सबसे बड़े एंटी नेशनल आप हैं'- केजरीवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, आंसू गैस छोड़ने पर जताई नाराजगी, CJP प्रोटेस्ट में शामिल थे बच्चे

देश के सबसे बड़े एंटी नेशनल आप हैं- केजरीवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, आंसू गैस छोड़ने पर जताई नाराजगी, CJP प्रोटेस्ट में शामिल थे बच्चे
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले का मुद्दा उठाया। साथ ही, केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET पेपर लीक को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। एक ओर कॉकरोच जनता पार्टी विरोध इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी ओर, विपक्षी दल सरकार पर निशाना साधने से थक नहीं रहे। बीते दिन अपनी आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद माहौल और गरमा गया है। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को ही देश का सबसे बड़ा एंटी-नेशनल बता दिया है। चलिए विस्तार से जनते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा?

'पीएम ने बच्चों पर हमला करवाया'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने जिस बेरहमी से बच्चों पर हमला किया है, वह बेहद शर्मनाक है। यहां तक कि अंग्रेजों ने भी आजादी की लड़ाई लड़ने वालों पर कभी उस तरह से हमला नहीं किया, जैसे पीएम ने अपने ही देश के बच्चों पर किया है। जलियांवाला बाग में जनरल डायर ने जो किया था, पीएम मोदी ने तो उससे भी आगे बढ़कर काम किया है।

सरकार पर निशाना

AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पीएम मोदी ये देश आपके बाप का नहीं है। धमकी देना बंद करो वरना देश की जनता तुम्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि इतिहास याद रखेगा कि एक तानाशाह के साथ क्या हुआ। कल हुए विरोध प्रदर्शन में, मेरे दोनों बच्चे सभी छात्रों के साथ संसद की ओर मार्च कर रहे थे। ठीक उसी जगह पर मेरे बच्चे मौजूद थे जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे।

पीएम को बताया एंटी-नेशनल

पूर्व सीएम ने कहा कि इस देश में सबसे बड़े एंटी-नेशनल आप हैं, मिस्टर मोदी। ये बच्चे आपसे पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे हैं—क्या आप एक भी पेपर लीक नहीं रोक सकते? या तो आप लाचार हैं, या पेपर लीक का पैसा आप तक पहुंच रहा है।

Created On :   21 July 2026 2:05 PM IST

Tags

Next Story