संसद का मॉनसून सत्र: जेएमएम सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान, परिसीमन बिल के खिलाफ नहीं INDIA गठबंधन, बिल पर सियासत तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा के मॉनसून सत्र में सरकार परिसीमन बिल सदन में पेश कर सकती हैं। इसे सदन से पारित कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरुरत होती है। परिसीमन बिल का विपक्षी गठबंधन इंडिया विरोध कर रहा है। इसे लेकर आज संसद में INDIA ब्लॉक फ्लोर नेताओं की बैठक हुई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने परिसीमन बिल पर कहा पहले मसौदा तो आए। आंकड़ा जुटाओ अभियान से लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रहता।
यह भी पढ़े -मानसून सत्र से पहले सियासी घमासान! TMC सांसद ने PM मोदी को लिखा पत्र, इन विधेयकों का किया जिक्र
जेएमएम सांसद महुआ माजी ने एएनआई से बात करते हुए कहा INDIA गठबंधन में लोग परिसीमन या महिला आरक्षण बिल के खिलाफ नहीं है। हमने महिला आरक्षण बिल का 2023 में ही समर्थन किया था, मगर महिला आरक्षण बिल के लिए 3 साल बर्बाद किए गए थे। INDIA गठबंधन की मीटिंग होने वाली है और फिर निर्णय होगा।
यह भी पढ़े -'परिसीमन और एफसीआरए संशोधन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाएं', डेरेक ओ'ब्रायन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता रेखा शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, परिसीमन एक बिल के अंदर आएगा। परिसीमन होना चाहिए क्योंकि यह एक लंबी प्रक्रिया है। कुछ जगहों पर हमारा सही प्रतिनिधित्व नहीं है क्योंकि वहां परिसीमन नहीं हुआ है। DMK और TMC के नेता जिन्होंने एक नया दल बनाया है, वे सभी हमारा साथ देंगे।
Created On :   20 July 2026 3:23 PM IST













