नीट पेपर लीक केस: सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने की ममता बनर्जी ने जताई इच्छा, कहा शुरु से मेरा समर्थन

सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने की ममता बनर्जी ने जताई इच्छा, कहा शुरु से मेरा समर्थन
आजाद समाज पार्टी के चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शन के पहले ही दिन सीजेपी के मंच पर पहुंचे। इसके बाद सीजेपी के प्रदर्शन में विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की होड सी लग गई है। सपा नेताओं के साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इच्छा जाहिर की है। टीएमसी चीफ ने कहा अगर जरूरत पड़ी, तो मैं खुद CJP के विरोध-प्रदर्शन में जाऊंगी। उन्हें शुरू से ही हमारा समर्थन मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। आपको बता दें विपक्षी दलों के नेताओं में अकेली ममता ही नहीं है जो धरना प्रदर्शन में शामिल होना चाहती है। आजाद समाज पार्टी के चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शन के पहले ही दिन सीजेपी के मंच पर पहुंचे। इसके बाद सीजेपी के प्रदर्शन में विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की होड सी लग गई है। सपा नेताओं के साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने CJP के विरोध प्रदर्शन पर कहा, यह नौबत क्यों आई है? हमारे देश के बच्चे लंबे समय से मांग कर रहे थे। कोई पहले से आक्रोशित नहीं था और सरकार को उनकी बातों पर विचार करना चाहिए था। NEET का पेपर दोबारा दिया गया जिसमें 2 लाख बच्चे कम आए थे। कल सरकार ने बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया था। ऐसा क्या है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं? हम चाहते हैं कि पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए, हम पूरे देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम संसद में जोरदार तरीके से उनकी बात उठाएंगे।

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "बच्चों को बहुत चोट लगी है। जो धरने पर बैठे हैं उनसे बात करके समाधान निकालना चाहिए। जवान बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Created On :   21 July 2026 4:31 PM IST

Tags

Next Story