भारत-म्यांमार बॉर्डर: सुरक्षा बलों ने सीमा के पास से तीन उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, दो अवैध बंकर भी तबाह किए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-म्यांमार सीमा के पास से सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों की गिरफ्तारी मणिपुर के चंदेल जिले से हुई है।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को चाकपीकारोंग थाना क्षेत्र के तहत सीमा स्तंभ संख्या 50 के नजदीक से प्रतिबंधित संगठन 'कांग्लेई यावोल कन्ना लुप' (KYKL) के तीन सक्रिय सदस्यों को पकड़ा गया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक ये तीनों उग्रवादी संगठन में स्वयंभू लांस नायक (लांस कॉर्पोरल) के पद पर थे।
सुरक्षा बलों ने एक अन्य कैंपेन में सोमवार को उग्रुल जिले के थवई कुकी गांव और आसपास के इलाकों से दो अवैध बंकरों को भी ढेर कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों को दो सिंगल-बैरल राइफल, एक पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए।
आपको बता दें सुरक्षा बल मणिपुर में तीन साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। अनुसूचित जनजाति के आरक्षण मामले को लेकर मणिपुर हाईकोर्ट के फैसले पर मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा भड़की, जिसमें अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
Created On :   21 July 2026 6:11 PM IST







