Congress Protest: विपक्ष के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपक्ष ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में छात्रों से मारपीट और नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना दिया। इस बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ गृह सचिव गोविंद मोहन भी मौजूद थे। हालांकि, वह दोनों अब वहां से निकल चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि राहुल गांधी रातभर पीएम आवास के बाहर बैठेंगे।
यह भी पढ़े -राम मंदिर चंदा मामले की निष्पक्ष जांच हो, छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार अजय राय
पीएम मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
बता दें, पीएम आवास के धरने के बाहर राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे समेत विपक्ष के कई नेता मौजूद हैं। उन्होंने ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने धरना पर बैठकर जोर-शोर से 'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो' और 'नरेंद्र मोदी डाउन-डाउन' के नारे लगाए। इस दौरान धरना देने वाले कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांदी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला समेत कई अन्य कांग्रेस सांसद और भारी तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरना देने वाले कांग्रेस नेताओं में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरपर्सन चरणजीत सिंह चन्नी, रणदीप सुरजेवाला, पवन खेड़ा समेत कई अन्य कांग्रेस सांसद और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।
पीएम मोदी के आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन और धरने के बाद प्रधानमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा को बढ़ा दिया है। दरअसल, कांग्रेस नेताओं के बीच दोपहर में चर्चा की गई थी कि संसद भवन से एक मार्च निकालकर प्रधानमंत्री आवास की तरफ जाएंगे, लेकिन जब दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, तो उस रणनीति में बदलाव किया गया।
दरअसल, कांग्रेस नेता एक दिन पहले सोमवार (20 जुलाई, 2026) को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर से संसद भवन तक संसद मार्च निकाला। तथाकथित संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस और अर्ध-सैनिक बलों पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई लाठीचार्ज की कार्रवाई का विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने जमकर विरोध किया है। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा, छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश करार दी है।
Created On :   21 July 2026 5:44 PM IST







