पेपर लीक और प्रदर्शन: स्पीकर को खुद मामले को अपने हाथ में लेना चाहिए- कांग्रेस सांसद

स्पीकर को खुद मामले को अपने हाथ में लेना चाहिए- कांग्रेस सांसद
अगर संसद इन मुद्दों पर पर चर्चा करने की जगह नहीं है, तो फिर कौन सी जगह है? संसद का इस्तेमाल लोकतंत्र के मंच के तौर पर करना चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। संसद के निम्न सदन में कार्यवाही का दूसरे दिन भी हंगामे के भेंट चढ़ गया। सदन में नारेबाजी और शोरगुल बना रहा है। जिसके चलते सदन कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नीट पेपर लीक मुद्दे पर सदन में चर्चा को लेकर सरकार पर निशाना साधा। थरूर ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, "यह वाकई बहुत दुखद स्थिति है। संसद का काम ही चर्चा करना है। हमारे सामने कई ऐसे मुद्दे हैं जो देश और इस राजधानी शहर में बहुत अहम हैं। उन्होंने आगे हमने देखा कि कल क्या हुआ और ऐसे हालात में अगर संसद इन पर चर्चा करने की जगह नहीं है, तो फिर कौन सी जगह है?

कांग्रेस नेता ने इस मामले को लेकर कहा स्पीकर को खुद मामले को अपने हाथ में लेना चाहिए और पूरी स्थिति पर खुली चर्चा बुलाकर संसद में इस गतिरोध को खत्म करना चाहिए। छात्रों का विरोध प्रदर्शन, भूख हड़ताल, लाठीचार्ज, हिंसा - 100 लोग राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हैं। आप ऐसे मामले को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं?

कांग्रेस नेता ने आगे कहा आप संसद को काम करने से कैसे रोक सकते हैं? सरकार का यह रवैया बिल्कुल गलत है। मुझे लगता है कि सरकार को अब तुरंत सदन में चर्चा करानी चाहिए। हमारे नेता और विपक्ष बोलने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि अब आपको संसद का इस्तेमाल लोकतंत्र के मंच के तौर पर करना चाहिए और देश के सामने देश के जरूरी मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। उन्हें बहुत पहले ही जवाबदेही तय कर देनी चाहिए थी। जिम्मेदारी तय करने या कार्रवाई करने के बारे में बात करने के लिए उन्होंने संसद तक का इंतजार क्यों किया? ये छात्र इस देश के नागरिक हैं। वे इस देश का भविष्य हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार न करें।

Created On :   21 July 2026 4:01 PM IST

Tags

Next Story