मॉनसून सत्र: राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित, अब कल 22 जुलाई 2026 को होगी बैठक

राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित, अब कल 22 जुलाई 2026 को होगी बैठक
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे संसद पहुंचे। कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज रोकने का नोटिस दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र शुरु हो गया है। आज राज्यसभा में सत्र का दूसरा दिन है। उच्च सदन की कार्यवाही शुरु होते ही, सदन में हंगामा देखने को मिले, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरु हुई। उसके बाद दो बजे तक स्थगित हुई। दो बजे के बाद कार्यवाही फिर से शुरु हुई, लेकिन सदन में हंगामे और नारेबाजी के चलते उच्च सदन की कार्यवाही को कल तक स्थगित कर दिया।

आज राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश करने की अनुमति मांगेंगे और साथ ही विधेयक को पारित करने का प्रस्ताव भी रखेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी संसद पहुंचीं। कल CJP के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी इस बारे में पहले ही बात कर चुकी है।

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज रोकने का नोटिस दिया है और NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग की है। NEET पेपर लीक को लेकर 'मकर द्वार' के बाहर AAP सांसदों का विरोध प्रदर्शन।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने न्यूज एजेंसी से कहा हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो। चर्चा के बाद गृह मंत्री इस पर स्टेटमेंट दें। अन्य फ्लोर लीडरों को भी बात करने का मौका मिलना चाहिए, लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश चल रही है। यह अजीब दिख रहा है। मैंने पिछले 60 सालों में सरकार का ऐसा तरीका पहले कभी नहीं देखा है, हम चाहते हैं कि चर्चा करने का मौका दीजिए।

Created On :   21 July 2026 10:40 AM IST

Tags

Next Story