Prashant Kishor: प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाने पर प्रशांत किशोर की आई प्रतिक्रिया, कहा- लोकतंत्र पर किसी का एकाधिकार नहीं

प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाने पर प्रशांत किशोर की आई प्रतिक्रिया, कहा- लोकतंत्र पर किसी का एकाधिकार नहीं

डिजिटल डेस्क, पटना। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के नजदीक पहुंचने की कोशिश की तो उन पर लाठियां बरसाईं गई जिसकी आवाज पूरे देश में गूंज रही है। सभी विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। आज मंगलवार (21 जुलाई) को प्रशांत किशोर ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

'यह लोकतंत्र है, किसी का एकाधिकार नहीं'

प्रशांत किशोर ने कहा, "कल आपने देखा कि देश के बच्चों को, आपके-हमारे बच्चों को, भाइयों को जिस तरह से सरकार ने पिटवाया है, मारा है और उनके साथ जो अत्याचार हुआ है, उसका जवाब बांकीपुर की जनता यहां वोट के माध्यम से देगी। भाजपा को बताएगी कि यह लोकतंत्र है, किसी का एकाधिकार नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर छात्रों के साथ, युवाओं के साथ नाइंसाफी होगी, पेपर लीक होता रहेगा और लोग बेरोजगार रहेंगे तो मोदी जी को कल संसद भवन से पिछले गेट से निकलना पड़ा है। जब प्रधानमंत्री को पिछले गेट से निकलना पड़ा, तो बिहार में जो छुटभैया नेता जन सुराज के लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, वे संभल जाएं। 30 जुलाई को कोई नहीं बचा सकता है। जनता ने निर्णय कर लिया है। भाजपा यहां बुरी तरह हारने जा रही है।"

बता दें, बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होना है। जनसुराज चीफ ने कहा मोदी सरकार जो कर रही है जनता सब देख रही है उसे इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा लोगों को डराने धमकाने, पैसे देकर खरीदने वाला दांव अब नहीं चलेगा।

Created On :   22 July 2026 1:19 AM IST

Tags

Next Story