Rahul Gandhi Protest: राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी प्रतिक्रिया, कहा - बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर मंगलवार को राहुल गांदी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में क्रोकोडाइल कूद गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भीड़ इकट्ठा कर के पीएण हाउस पर हमला करवाना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश बनाने के षड्यंत्र की हो जांच हो और सुरक्षा एजेंसियों को बेहद 'सतर्कता' बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़े -9 साल की उम्र में 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' पहुंचे थे अरमान मलिक, यहीं से शुरू हुआ था सिंगिंग का सफर
राहुल गांधी ने पीएम आवास के बाहर दिया धरना
मालूम हो कि पीएम आवास के पास राहुल गांधी ने धरना दिया। बहुत समझाने के बाद भी राहुल गांधी नहीं माने तो उन्हें पुलिस के दम पर हटाया गया। 3 घंटे में राहुल गांधी का ये धरना खत्म हो गया। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया राहुल गांधी जब धरना दे रहे थे तब सरकार की तरफ से उनसे मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे थे। दोनों में कुछ देर बार हुई लेकिन कांग्रेस धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी रही।
छात्रों पर कल के लाठीचार्ज को के मुद्दे को लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे राहुल गांधी पूरी कांग्रेस को लेकर पैदल मार्च करते हुए प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गये। उसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना शुरु कर दिया। देखते ही देखते कर्तव्य पथ कांग्रेस के धरना स्थल में बदल गया। कांग्रेस के इस धरने में अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।
यह भी पढ़े -संजू बाबा की दुल्हन बनने से पहले मान्यता दत्त फिल्मों में आजमा चुकी थीं किस्मत, 'गंगाजल' से मिली पहचान
पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया
लेकिन इससे पहले कि राहुल और अखिलेश मिलकर छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक पर सरकार की घेराबंदी का एक्शन शुरु करते पुलिस का रिएक्शन शुरु हो गया। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। धरने पर बैठे पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाकर ले गई।
इसके बाद सुरक्षाबलों ने राहुल गांधी को धरना स्थल से उठाने लगे। पुलिसवाले राहुल गांधी को हाथ-पैर से पकड़कर उठाकर ले गए। इस दौरान अखिलेश यादव भी वहीं राहुल के पास ही मौजूद थे। उन्हें भी पुलिसवालों ने हिरासत में ले लिया।
Created On :   21 July 2026 11:57 PM IST










