CJP के प्रदर्शन से घबराई धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान?: मैसाचुसेट्स की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से किया LLM, विदेश में पढ़ाई पर उठे सवाल तो डिएक्टिवेट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

मैसाचुसेट्स की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से किया LLM, विदेश में पढ़ाई पर उठे सवाल तो डिएक्टिवेट किया इंस्टाग्राम अकाउंट
दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज का गुस्सा अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नेमिषा प्रधान की बेटी पर फूट रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज का गुस्सा अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नेमिषा प्रधान पर फूट रहा है। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और विरोध को देखते हुए नैमिषा प्रधान ने अपना अकाउंट बंद कर दिया है। सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था। उनके अकाउंट पर ट्रोलर्स लगातार कमेंट्स कर रहे थे। नैमिषा प्रधान ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से मास्टर ऑफ लॉ (LLM) की पढ़ाई की है। साल 2023 में उन्होंने अपनी डिग्री हासिल की थी।

इंस्टाग्राम पर ट्रोलर्स के निशाने पर नैमिषा प्रधान

बता दें, दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स को नैमिषा प्रधान का इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। इसके बाद उनकी कई पोस्ट पर बड़ी संख्या में कमेंट किए गए। यह विरोध उस समय और तेज हो गया जब सप्ताह की शुरुआत में CJP के प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की। इसके बाद सोशल मीडिया पर नैमिषा प्रधान को टैग करते हुए कई पोस्ट शेयर की गईं।

इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर यूजर्स नैमिषा प्रधान की विदेश में पढ़ाई को लेकर आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने दावा किया उन्होंने भारत शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। इसलिए वह विदेश में पढ़ने गई हैं। एक यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर देश के दूसरे छात्रों के पास भी पर्याप्त संसाधन और आर्थिक क्षमता होती, तो वे भी विदेश जाकर पढ़ाई करना पसंद करते। इन पोस्ट में शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग भी की गई।

इसके अलावा कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर टफ्ट्स यूनिवर्सिटी की पोस्ट पर 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें' जैसे कमेंट्स किए हैं। जबकि, अन्य यूजर्स ने यूनिवर्सिटी से नैमिषा प्रधान को सस्पेंड करने की मांग की है। हालांकि, साल 2023 में LLM पूरी करने के बाद नैमिषा प्रधान अमेरिका-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) में सीनियर एसोसिएट के रूप में काम कर रही हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

इस बीच जंतर मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान ने सीजेपी के प्रोटेस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्रों को आड़ बनाने के लिए विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। प्रधान ने कहा कि सरकार संसद में NEET और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसद के मानसून सत्र के दौरान छात्रों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई और सुरक्षा से जुड़े तय नियमों की भी अनदेखी हुई।

प्रधान ने कहा कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह संसद में NEET और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उनके अनुसार, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस की जगह राजनीतिक प्रदर्शन को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य छात्रों के मुद्दों का समाधान निकालना नहीं, बल्कि टकराव की राजनीति करना है।

Created On :   22 July 2026 4:38 PM IST

Tags

Next Story