Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला, CJI ने वकील की किस मांग को मानने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला, CJI ने वकील की किस मांग को मानने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शनकारी और छात्रों के साथ हुई पुलिस की लाठीचार्ज मामले पर सुनवाई की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में छात्रों के साथ हुई पुलिस की लाठीचार्ज मामले पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट में एक वकील ने छात्रों के साथ हुई मारपीट पर हस्तक्षेप करने की अपील की। लेकिन, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया है। सीजेआई ने दो टूक कहा कि कोर्ट का समय इस तरह बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।

कोर्ट ने मामले में किया हस्तक्षेप

सुप्रीम कोर्ट में वकील ने जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज वाला मुद्दा उठाया है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि छात्र नीट परीक्षा व्यवस्था में सुधार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने जैसे मांगों को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस मामले में कोर्ट से हस्तक्षेप करने की अपील की थी। कोर्ट में सीजेआई के नेतृत्व वाली बेंच ने मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया था। बेंच ने वकील से कहा, "आप अपना और हमारा समय बर्बाद कर रहे हैं।"

सुनवाई के दौरान वकील ने पुलिस कार्रवाई से जुड़े कुछ वीडियो कोर्ट को दिखाने की अनुमति मांगी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा, 'हमें वीडियो देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है।'

सुप्रीम कोर्ट में नीट परीक्षा मामला विचाराधीन

मालूम हो कि नीट परीक्षा प्रणाली में सुधार से जुड़ा मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उस मामले में अदालत केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जवाब मांग चुकी है। ऐसे में अदालत ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के इस नए आग्रह पर अलग से हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

Created On :   22 July 2026 3:13 PM IST

Tags

Next Story