Anantnag Terror Attack: कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला बोला है। घटना को लेकर अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में आतंकी हमला हुआ है, जिसमें पुलिस दल पर फायरिंग की गई है और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। बाद में उनका इलाज चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ले ली। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग 12:30 बजे अनंतनाग के लालचौक पर हुई है।
यह भी पढ़े -CJP के समर्थन में उतरी शिवसेना (यूबीटी), जंतर मंतर पर उद्धव ठाकरे ने कहा - 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी द रजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के फाल्कन दस्ते की तरफ से ली गई है। टीआरएफ की स्थापना लश्कर-ए-तैयबा ने पाकिस्तान के सहयोग से साल 2019 में की थी। इस संगठन ने भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने का फैसला भी किया था लेकिन बाद में साल 2023 में आतंकी संगठन घोषित कर दिया था।
यह भी पढ़े -'देश के सबसे बड़े एंटी नेशनल आप हैं'- केजरीवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, आंसू गैस छोड़ने पर जताई नाराजगी, CJP प्रोटेस्ट में शामिल थे बच्चे
सर्च ऑपरेशन जारी
हमले की जैसे ही खबर मिली, वैसे ही पुलिस और सेना के अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गए थे। सुरक्षा बलों ने पूरे लाल चौक और आसपास के कई इलाकों को घेर लिया था। हमलावर आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि आतंकियों की तलाश जारी है और जल्द ही इस हमले में शामिल दोषियों को पकड़ा जाएगा।
Created On :   22 July 2026 1:34 PM IST









