NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक विरोध में पटना में AISA का मार्च, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज शुरू, वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल

डिजिटल डेस्क, पटना। नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने लोकभवन मार्च निकाला है। प्रदर्शन के समय हालात थोड़े बिगड़ गए, जब पुलिस ने प्रोटेस्टर्स को रोकने के लिए बल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई और कुछ समय बाद स्थिति ज्यादा बिगड़ गई और दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को तोड़कर जबरदस्ती व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस का एक दूसरे पर आरोप
प्रदर्शनकारियों की तरफ से आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने उनको आगे नहीं बढ़ने दिया है। इसके लिए पुलिसकर्मियों ने बल का इस्तेमाल किया है। वॉटर कैनन से रोका और लाठीचार्ज भी की है। वहीं, पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर सुरक्षा व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की है। भीड़ को कंट्रोल में लाने के लिए हमें ये आवश्यक कदम उठाना पड़ा है।
यह भी पढ़े -धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा न लेना सरकार की मजबूरी? कहीं सता तो नहीं रहा राज खुलने का डर- अखिलेश यादव ने किया सवाल
AISA की क्या है मांग?
AISA कार्यकर्ता NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वे लोकभवन की तरफ मार्च भी कर रहे हैं। प्रदर्शन के समय छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए और परीक्षा प्रणाली में हो रही गड़बड़ियों पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज का भी विरोध किया है।
यह भी पढ़े -CJP के समर्थन में उतरी शिवसेना (यूबीटी), जंतर मंतर पर उद्धव ठाकरे ने कहा - 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
प्रदर्शनकर्मी कोई आई चोटें
घटना के समय कुछ प्रदर्शनकारियों को हल्की चोट भी आई हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा था और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा था, साथ ही एक्स्ट्रा बल भी बुलाए गए हैं। काफी समय तक इलाके में अफरा-तफरी मची रही और अभी तक पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
Created On :   22 July 2026 12:45 PM IST










