दल-बदल मामला: शिवसेना यूबीटी की याचिका पर सुको ने की सुनवाई, लोकसभा स्पीकर,सचिव और बागी सांसदों को जारी किया नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

शिवसेना यूबीटी की याचिका पर सुको ने की सुनवाई, लोकसभा स्पीकर,सचिव और बागी सांसदों को जारी किया नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी की याचिका में लोकसभा स्पीकर के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में 6 बागी सांसदों के मर्जर को मान्यता दी गई ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के नेता उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) की पिटीशन पर नोटिस जारी किया है। शीर्ष कोर्ट ने ये नोटिस लोकसभा स्पीकर, उसके सेक्रेटरी और शिंदे की शिवसेना में शामिल होने वाले 6 बागी सांसदों को जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है और मामले की सुनवाई 2 हफ्ते में तय की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एएनआई पोस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना यूबीटी की याचिका में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में 6 बागी सांसदों के मर्जर को मान्यता दी गई थी।

Created On :   22 July 2026 12:54 PM IST

Tags

Next Story