मॉनसून सत्र: लोकसभा की कार्यवाही कल 23 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। लोकसभा में सांसद सुधीर गुप्ता ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 प्रस्ताव पेश किया। इस पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट पेश करने की समय-सीमा को मानसून सत्र, 2026 के अंतिम दिन तक बढ़ाए।
संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में कार्यवाही के दौरान के कहा पिछले तीन दिनों से हम विपक्ष को चर्चा के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं। मैं आज फिर कहता हूँ कि सरकार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन सदन में चर्चा किसी नियम के तहत होती है और उसके लिए आवश्यक व्यवस्था करनी पड़ती है। मैं अनुरोध करता हूँ कि चर्चा कब होगी, उसकी अवधि (Duration) क्या होगी और वह किस नियम के तहत होगी, इस पर लोकसभा अध्यक्ष सभी दलों के फ्लोर नेताओं से चर्चा कर हमें अवगत करा दें। सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।
केंद्रीय संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में TMC सांसद कल्याण बनर्जी को बाकी सेशन के लिए सस्पेंड करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव मान लिया गया। चेयर पर बैठे TDP केपी कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने कहा कि स्पीकर को कल्याण बनर्जी के खिलाफ महिला सांसदों के साथ गलत व्यवहार और अभद्र भाषा के लिए लिखित शिकायत मिली है।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा सभी पक्षों की राय आ चुकी है। आप भी चर्चा चाहते हैं, वे भी चर्चा चाहते हैं और सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन इस तरह सदन की गैलरी में खड़े होकर चर्चा नहीं हो सकती।
विपक्षी दल के सांसद सरकार का विरोध करने के लिए सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में विपक्षी सांसदों से बातचीत की और मुलाकात की।
यह भी पढ़े -शिवसेना (यूबीटी) के 6 एमपी के शिंदे गुट में विलय पर सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय और सांसदों से मांगा जवाब
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नीट मुद्दे पर विपक्ष के विरोध पर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा जब आप सदन में नहीं सुनोगे, 153 बार प्रश्न पेपर लीक करोगे, बच्चों पर लाठी चलाओगे और नीट के बाद मुंबई, राजस्थान, पंजाब सब जगह पेपर लीक होता रहेगा। आपकी नीति सही नहीं होगी, तो विपक्ष के पास रास्ते क्या हैं, आप विपक्ष को खत्म कर दोगे, विपक्ष को कमजोर कर दोगे, आज एक ही आवाज है कि इन बच्चों के भविष्य को बचाओ।
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों के संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करने पर कहा इसका संदेश पूरे देश में है, ये जो डर के वास्तुकला पर इमारत खड़ी थी, मोदी और अमित शाह की वो वास्तुकला तबाह हो गई। लेकिन अभी भी इन्हें सद्बुद्धि नहीं दे रहा ये चिंता का विषय है।
यह भी पढ़े -शिवसेना यूबीटी की याचिका पर सुको ने की सुनवाई, लोकसभा स्पीकर,सचिव और बागी सांसदों को जारी किया नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब
आज 22 जुलाई के लिए लोकसभा कार्य-सूची के मुताबिक कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल यह प्रस्ताव रखेंगे कि सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) एक्ट, 1956 में और बदलाव करने वाले बिल पर विचार किया जाए।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने NEET UG पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
Created On :   22 July 2026 10:49 AM IST








