मॉनसून सत्र: उच्च सदन की कार्यवाही कल 23 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित, संसदीय कार्यमंत्री ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। उच्च सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरु हुई, उसी दौरान विपक्ष के हंगामे के चलने सदन की कार्यवाही बाधित हुई। इसके चलते कार्यवाही को पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया गया था। जैसे ही सदन की कार्यवाही 12 बजे शुरु हुई, फिर से विपक्षी सांसदों के नारेबाजी के चलते कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित हुई। दो बजे शुरु होने के बाद कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक स्थगित किया गया है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने राज्यसभा में कहा है कि सरकार शुरू से ही संसद में NEET पेपर लीक और किसी भी अन्य मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रही है। उन्होंने सवाल किया कि विपक्ष राज्यसभा में चर्चा में हिस्सा लेने के बजाय नारेबाजी करके कार्यवाही में बाधा क्यों डाल रहा है।
#MonsoonSession
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
Union Parliamentary Affairs Minister @KirenRijiju reiterates that the Government has been ready from the very beginning to discuss the NEET paper leak and any other issue in Parliament. He questions why the Opposition is disrupting the proceedings with… pic.twitter.com/RtDhDOKcv5
AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है, जिसमें NEET-UG प्रश्न पत्र लीक, पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम की नाकामी, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन और सोनम वांगचुक की सेहत पर चर्चा करने की मांग की गई है। बीते दिन NEET पेपर लीक को लेकर 'मकर द्वार' के बाहर AAP सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया।
आपको बता दें दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को कल सफदरजंग अस्पताल से हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, हाईकोर्ट ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की इजाजत दी।
यह भी पढ़े -पीएम आवास से हटाकर राहुल गांधी को लेकर छत्रसाल स्टेडियम पहुंची पुलिस, मंदिर मार्ग थाने में प्रियंका गांधी वाड्रा
आपको बता दें बीते दिन उच्च सदन की कार्यवाही शुरु होते ही, सदन में हंगामा देखने को मिला, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित होना पड़ा। दोपहर 2 बजे के बाद शुरु हुई कार्यवाही में भी विपक्षी नेताओं की ओर से नारेबाजी हुई , जिसके चलते सदन कार्यवाही को आज 22 जुलाई तक सुबह 11 बजे तक स्थगित करना पड़ा।
बीते दिन कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज रोकने का नोटिस दिया है और NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग की है।
Created On :   22 July 2026 8:18 AM IST












