Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने आर्टिकल 370 को लेकर अब्दुल्ला सरकार पर साधा निशाना, कहा- वादा कर कश्मीर जनता के साथ किया खिलवाड़

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में युवाओं ने मंगलवार को नीट पेपर लीक मामला और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। जेन-जेड के द्वारा किए गए इस प्रदर्शन को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) चीफ महबूबा मुफ्ती ने युवाओं के विरोध प्रदर्शन की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा एनसी सरकार ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि वह आर्टिकल 370 हटाने की बात कही थी लेकिन वह नहीं कर पाई। मैं उनसे यह पूछना चाहती हूं कि जब आपने घोषणा पत्र में वादा किया था तो क्यों नहीं किया गया।
उन्होंने आगे कहा, उनके पास 50 विधायक और मुख्यमंत्री का पद है। मुझे नहीं पता कि उनका ध्यान पीडीपी पर क्यों बना हुआ है। वे बस यह दिखाना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा सिर्फ राज्य का दर्जा बहाल करने तक ही सीमित है। उन्होंने पूछा, अगर वे कहते हैं कि आर्टिकल 370 को वापस नहीं लाया जा सकता, तो इसे उनके घोषणापत्र में क्यों शामिल किया गया था?
जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती एक मीडिया ब्रीफिंग कर आंदोलन करने वाले जेन जी पीढ़ी की सराहना की है। उन्होंने कहा, मैं जेनजी को सलाम करती हूं। इस चिलचिलाती गर्मी में, इन युवाओं ने दिखाया है कि असली लोकतंत्र कैसा होता है। जो काम हम नहीं कर सके, जिस डर पर हम काबू नहीं पा सके, इन युवाओं ने हमें दिखाया है कि हमें डरना नहीं चाहिए।
Created On :   22 July 2026 11:47 PM IST












