Rahul Gandhi Protest: पीएम हाउस के पास प्रदर्शन करने पर भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, उनका उद्देश्य समाधान नहीं बल्कि विवाद खड़ा करना

डिजिटल डेस्क, पटना। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव द्वारा पीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन किए जाने पर भाजपा सरकार में मंत्री विजय कुमार सिंहा ने निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार (22 जुलाई) को अपने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोला है।
एक्स पर पोस्ट करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "सुनिए राहुल गांधी जी, यदि किसी मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगना था, तो संसद उसके लिए सबसे उपयुक्त मंच है। चर्चा और तर्क के बजाय सड़क पर प्रदर्शन क्यों?" इसी तरह कई और सवालों के जरिए बीजेपी नेता ने राहुल गांधी पर हमला किया।
उन्होंने कहा, "नेता प्रतिपक्ष का दायित्व लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपनी बात रखना है। क्या इस तरह का प्रदर्शन उस पद की गरिमा के अनुरूप था? यदि बातचीत और समाधान की संभावना थी, तो बार-बार नई शर्तें रखकर गतिरोध क्यों उत्पन्न किया गया? क्या उद्देश्य समाधान था या राजनीतिक टकराव?"
राहुल गांधी को लेकर जेपी नड्डा ने क्या कहा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो राजनीति रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि सरकार संसद में नीट से जुड़े मुद्दे पर डिटेल में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष इस पर चर्चा का समय तय करे। जितने घंटे तय किए जाएंगे हम सार्थक चर्चा के लिए तैयार हैं।
Created On :   23 July 2026 12:36 AM IST












