Prashant Kishor: पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर प्रशांत किशोर के मंच पर चढ़ा छात्र, बोला बीजेपी सरकार बनाने नहीं बिगाड़ने आएं

डिजिटल डेस्क, पटना। नीट पेपर लीग मुद्दे को लेकर देश के हर राज्यों से आवाजें उठ रही हैं। इसी बीच बुधवार (22 जुलाई) को बिहार की राजधानी पटना से भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। बिहार पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाईं जिससे युवा घायल हो गए। कई छात्रों जन सुराज पार्टी चीफ प्रशांत किशोर से मिल कर अपनी बात रखी है।
पीके बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे ठीक उसी समय कुछ छात्र उनके मंच पर चढ़ गए। प्रशांत किशोर के लोगों ने कहा उन पर डंडा बरसाया गया है इसलिए वे मरहम पट्टी के लिए आए हैं।
बीजेपी की सरकार बनाने नहीं बिगाड़ने आई है
अपनी बात रखते हुए युवक ने लोगों से कहा, "आप लोग बताएं। सम्राट चौधरी ने वादा किया था कि बिहार सुधर जाएगा। कुछ दिनों पहले जहानाबाद की एक लड़की के साथ रेप हुआ था। इसके बारे में अभी तक कुछ क्लियर नहीं हुआ है। आज बच्चों पर लाठी बरसाई गई है। हाथ तोड़ दिया गया है। हम यही कहेंगे कि बीजेपी की सरकार बनाने नहीं बिगाड़ने आई है।"
लाठीचार्ज में घायल एक छात्र ने मंच से कहा, "अगर आप लोग बीजेपी के चक्कर में अभी भी पड़े हैं तो मैं हाथ जोड़कर कहता हूं। इस बार आप लोग बांकीपुर से बीजेपी को ना जीतने दें। क्योंकि वो बर्बाद कर देगी।"
एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा, "पुलिस में कई लोगों को चोटें लगी हैं। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। मीडियाकर्मियों को भी चोट लगी। पुलिस ने काफी संयम रखा। टियर गैस फेंके गए। वॉटर कैनन चलाया गया. आवश्यकता अनुसार बल का प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया गया है।
Created On :   23 July 2026 12:20 AM IST












