नीट पेपर लीक मामला: खड़गे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, छात्रों की मांगें रखते हुए कहा, युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की ट्वीट पोस्ट पर जवाब दिया है। राहुल गांधी ने पीएम पर वार करते हुए कहा आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी education system पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया, और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।
कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में कहा छात्रों की मांगें साफ हैं।
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
2. छात्रों से माफी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से छात्रों की मांगे पूरी करने को कहा है। इसमें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग पहले नंबर पर है।
आपको बता दें इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Created On :   23 July 2026 10:48 AM IST












