मॉनसून सत्र: राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार 27 जुलाई तक सुबह 11 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार 27 जुलाई तक सुबह 11 बजे तक स्थगित
उच्च सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज संसद के मॉनसून सत्र का पांचवां दिन है। विपक्ष की मांग, हंगामा और नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही में बार बार बाधा को देखते हुए सभापति ने कार्यवाही को 27 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। गृह राज्य मंत्री ने राज्यसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया। यह विधेयक 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971' में संशोधन करने के लिए है। उच्च सदन में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरु हुई, लेकिन विपक्षी सांसदों की ओर से नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही बार बार बाधित और स्थगित हुई।

राज्यसभा के सभापति ने सदन में कहा नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए 25-26 जुलाई 2026 को एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रोग्राम का मकसद सदस्यों को सदन के कामकाज के तरीकों, प्रक्रियाओं और परंपराओं से परिचित कराना है, साथ ही उन्हें अपनी विधायी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए संसदीय साधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए तैयार करना है।

राज्यसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध के बहादुर नायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान व अटूट साहस का सम्मान को याद किया गया ।

Created On :   24 July 2026 11:14 AM IST

Tags

Next Story