नीट पेपर लीक और प्रोटेस्ट: पक्ष-विपक्ष की महिला सांसदो ने एक दूसरे पर किया वार-पलटवार, डिंपल ने इस्तीफा तो शांभवी ने ठोस कानून बनाने की कही बात

पक्ष-विपक्ष की महिला सांसदो ने एक दूसरे पर किया वार-पलटवार, डिंपल ने इस्तीफा तो शांभवी ने ठोस कानून बनाने की कही बात
छात्रों की एक-एक मांग का ना केवल सुधार बल्कि निष्कर्ष भी निकले, मीसा भारती ने डंडे बरसाने वाले को बताया आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन पर सड़क से लेकर संसद तक माहौल गरमाया हुआ है। सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। इस पूरे मामले को लेकर अलग अलग दल की महिला नेताओं ने भी एक दूसरे पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सरकार छात्रों के मुद्दे को खत्म करना चाहती है। उन्होंने ये भी कहा अगर सरकार वास्तव में विद्यार्थियों का हित चाहती है, तो उनको एनटीए को हटा देना चाहिए। बहुत सारी शिकायतें आ रही हैं। डिंपल ने कहा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए था, यह केवल दिल्ली में प्रदर्शन नहीं हो रहा है, अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हो रहा है। मेरा मानना है कि शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

सपा सांसद इकरा हसन ने एएनआई से कहा इधर-उधर की बाते चल रही हैं। पहले छात्रों की मांग पूरी की जाए। सभी लोगों को इस्तीफा चाहिए हम उस पर अटल हैं। छात्रों की मांग अटल है। फास्ट ट्रैक कोर्ट होना लेकिन रेप के मामलों में जो फास्ट ट्रैक कोर्ट बनें हैं उनमें कितनी कार्रवाई हुई है? कितनी प्रगति हुई है ये भी सोचने की बात है।

सपा सांसदों के बयान पर पलटवार करते हुए LJP(R) MP शांभवी चौधरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा युवाओं के साथ-साथ हम जितने भी युवा जन प्रतिनिधि हैं हम भी दुखी है। विपक्ष पूरी तरह से युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सांसद होने के नाते हमारा धर्म है कि हम ठोस कानून की व्यवस्था करें, ठोस कानून बनाएं। पेपर लीक के खिलाफ हम कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करें। इसके लिए चर्चा के साथ संवाद करना जरूरी है।

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर RJD सांसद मीसा भारती ने एएनआई से कहा सोनम वांगचुक छात्रों को समर्थन दे रहे थे। वे भूख हड़ताल पर भी थे। उनकी सेहत अच्छी नहीं थी कई सांसदों ने अनुरोध किया था कि आप भूख हड़ताल खत्म करें। विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है। तभी कल उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त किया। भारत के लिए लाठी चार्ज होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन पुलिस के साथ जो RSS-भाजपा के कार्यकर्ता जो डंडे बरसा रहे थे वो पहली बार देखने के मिला है।

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने पर एएनआई से कहा देश के युवा ने मुद्दे उठाए, सरकार ने बात की, जब कोई भी व्यक्ति अपनी आवाज उठाता है तो सब साथ बैठकर कानूनी, लंबे समय तक चलने वाला उपाय निकाले तो हम आगे बढ़ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाई है और उन्हेंने आश्वासन दिया है कि बच्चों की एक-एक मांग का ना केवल सुधार बल्कि निष्कर्ष भी निकले।

Created On :   24 July 2026 5:03 PM IST

Tags

Next Story