नीट-यूजी पेपर लीक मामला: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, समर्थन में पहुंचे केजरीवाल, डिंपल और प्रकाश आंबेडकर

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, समर्थन में पहुंचे केजरीवाल, डिंपल और प्रकाश आंबेडकर
  • विपक्षी दलों का समर्थन मिलने का सिलसिला तेज

New Delhi News. नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को विपक्षी दलों का समर्थन मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के सेहत की जानकारी लेने और अपना समर्थन देने के लिए गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सपा सांसद डिंपल यादव, वंचित बहुजन अघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर और शिवसेना (उद्धव) की नेता सुषमा अंधारे जंतर-मंतर पर पहुंचें। सभी नेताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके और अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार से अपील की कि वह कॉकरोच मूवमेंट और सोनम वांगचुक की बात सुनें, वरना तीन साल बाद उसका भी 2014 जैसा ही हाल होगा। उनका इशारा अन्ना हजारे आंदोलन की ओर था। इससे पहले सपा सांसद डिंपल यादव ने सरकार से मांग की कि वह यहां आकर अनशन आंदोलनकारियों से वार्ता शुरू करे। उन्होंने कहा कि यह कॉकरोच जनता पार्टी के लोग तय करेंगे कि वांगचुक अपनी भूख हड़ताल कब खत्म करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार को अपनी संवेदनहीनता छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। कई मुद्दे हैं और नीट का मामला भी एक अहम मुद्दा है। सपा छात्रों के मुद्दे समेत सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाएगी। प्रकाश अंबेडकर ने भी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस आंदोलन में उसके साथ है। शिवसेना (उद्धव) नेता सुषमा अंधारे ने भी इस आंदोलन को अपनी पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की।

'मेरा दिल और दिमाग पूरी तरह स्वस्थ' - वांगचुक

सोनम वांगचुक ने अपने अनशन के 19 वें दिन एक वीडियो संदेश जारी कर अपने शुभचिंतकों से कहा कि उनका शरीर जरूर कमजोर हो रहा है, लेकिन उनका दिन और दिमाग पूरी तरह स्वस्थ है। वांगचुक ने कहा कि उनकी हालत ऐसी भी नहीं है कि वह 2-4 दिन में मर जाएंगे। मेडिकल जांच रिपोर्ट काफी सामान्य है। उन्होंने कहा कि वह अभी कई दिन चल सकते हैं। शरीर में कमजोरी जरूर है, लेकिन उनका दिल और दिमाग पूरी तरह स्वस्थ हैं।

9 किलो घटा वजनः डॉ लांबा

डॉ. सतीश लांबा ने गुरुवार को सोनम वांगचुक की सेहत के जानकारी देते हुए कहा कि 19वें दिन उनका कुल वजन 9 किलो से ज्यादा घट गया है। उनका ब्लड शुगर 80 एमजी/डीएल है। उनकी पल्स रेट 72 बीट्स प्रति मिनट है। ब्लड प्रेशर 105/61 एमएम एचजी है। लांबा ने बताया कि वांगचुक के शरीर में पानी का स्तर ठीक है और वे मानसिक रूप से सतर्क हैं।

Created On :   16 July 2026 10:20 PM IST

Tags

Next Story