सेवाएं शुरू: नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू, पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का स्वागत किया

नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू, पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का स्वागत किया
  • अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरू हो गई हैं
  • अबू धाबी से आया विमान सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरा

Navi Mumbai News. नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को हवाई अड्डे पर पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का स्वागत किया गया। अबू धाबी से आया विमान सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरा। उसका परंपरागत जल तोपों (वाटर केनन) से स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के आगमन के साथ नवी मुंबई सीधे वैश्विक हवाई संपर्क से जुड़ गया है। इसके पहले मंगलवार रात एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हवाई अड्डे से अबू धाबी के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित की।

करीब 100 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भारतीय समयानुसार देर रात दो बजकर 55 मिनट पर नवी मुंबई हवाई अड्डे से रवाना हुई और करीब ढाई घंटे का सफर तय कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी हवाई अड्डे पर पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रेस अबू धाबी के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित करेगी। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 25 दिसंबर, 2025 को घरेलू सेवाएं शुरू हुई थीं।

Created On :   15 July 2026 9:34 PM IST

Tags

Next Story