फैसला: अजित पवार की जयंती अब राजकीय स्तर पर मनाई जाएगी, आधिकारिक कार्यक्रमों की सूची में शामिल

अजित पवार की जयंती अब राजकीय स्तर पर मनाई जाएगी, आधिकारिक कार्यक्रमों की सूची में  शामिल
  • भुजबल और मुश्रीफ की मांग के बाद लिया गया फैसला
  • स्कूलों और कॉलेजों में भी मनाई जाएगी जयंती

Mumbai News. राज्य सरकार दिवंगत नेता अजित पवार की जयंती को वर्ष 2026 के लिए आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रपुरुषों एवं महान विभूतियों की आधिकारिक जयंती कार्यक्रमों की सूची में शामिल करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक अब हर वर्ष 22 जुलाई को राज्यभर में सरकारी स्तर पर अजित की जयंती मनाई जाएगी। सरकार के इस फैसले को अजित के सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक नेतृत्व और महाराष्ट्र के विकास में उनके योगदान को दी गई औपचारिक श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।

भुजबल और मुश्रीफ की मांग के बाद लिया गया फैसला

इस निर्णय से पहले राकांपा (अजित) के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र सौंपकर अजित पवार की जयंती को सरकारी कार्यक्रमों की सूची में शामिल करने की मांग की थी। सरकार ने इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आधिकारिक परिपत्र जारी कर दिया। परिपत्र में अजित की जनसेवा, प्रशासनिक दक्षता तथा महाराष्ट्र के विकास में उनके योगदान का विशेष उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर मंत्रालय सहित राज्य के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही सरकारी विभागों में उनके कार्यों और योगदान को स्मरण करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्कूलों और कॉलेजों में भी मनाई जाएगी जयंती

राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी सरकारी एवं अनुदानित विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में भी अजित की जयंती मनाई जाए। इस अवसर पर उनके जीवन, जनसेवा और विकास कार्यों पर आधारित व्याख्यान, स्मृति कार्यक्रम तथा अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी उनके कार्यों से परिचित हो सके

Created On :   15 July 2026 9:18 PM IST

Tags

Next Story