राजनीतिक झटके: उद्धव ठाकरे नाशिक के नगरसेवकों से बोले - मुझे पता है आप कहीं नहीं जाएंगे, 15 नगरसेवकों ने कहा- हम शिवसेना उद्धव के साथ ही रहेंगे

उद्धव ठाकरे नाशिक के नगरसेवकों से बोले - मुझे पता है आप कहीं नहीं जाएंगे, 15 नगरसेवकों ने कहा- हम शिवसेना उद्धव के साथ ही रहेंगे
  • सभी 15 नगरसेवक बैठक में रहे मौजूद
  • 15 नगरसेवकों ने कहा- हम शिवसेना उद्धव के साथ ही रहेंगे

Mumbai News. शिवसेना (उद्धव) को लगातार राजनीतिक झटके लग रहे हैं। हाल ही में पार्टी के छह सांसदों के अलग होने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि अब स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों में भी टूट हो सकती है। इसी बीच खबरें सामने आई थीं कि नाशिक महानगरपालिका के शिवसेना (उद्धव) के 10 से 12 नगरसेवक शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इन अटकलों के बीच बुधवार को उद्धव ठाकरे ने सभी नगरसेवकों की मुंबई स्थित 'मातोश्री' पर बैठक बुलाई। बैठक में उद्धव ने इन नगरसेवकों से कहा कि मुझे पता है कि आप कहीं नहीं जाएंगे।

क्या हुआ बैठक में?

बैठक में शामिल नगरसेवकों के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने उनसे कहा मुझे पता है कि आप कहीं नहीं जाएंगे। इसके बाद सभी नगरसेवकों ने भी पार्टी प्रमुख को भरोसा दिलाया कि वे शिवसेना (उद्धव) के साथ ही बने रहेंगे और किसी भी परिस्थिति में पार्टी नहीं छोड़ेंगे। नगरसेवकों ने कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे को स्पष्ट शब्दों में वचन दिया है कि नाशिक के सभी 15 नगरसेवक पार्टी के साथ रहेंगे और एक भी नगरसेवक बगावत नहीं करेगा।

सभी 15 नगरसेवक बैठक में रहे मौजूद

बैठक की सबसे अहम बात यह रही कि सभी 15 नगरसेवक मातोश्री पहुंचे। एक भी नगरसेवक अनुपस्थित नहीं रहा। इसे पार्टी के भीतर एकजुटता का संकेत माना जा रहा है। नगरसेवकों ने आरोप लगाया कि शिवसेना (शिंदे) के कुछ नेताओं ने उनके पांच से छह साथियों से संपर्क किया था। उनका दावा है कि उन्हें पार्टी बदलने के लिए विभिन्न तरह के प्रस्ताव दिए गए। संपर्क करने वालों ने प्रत्येक नगरसेवक को वार्ड विकास निधि के रूप में 5 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा और क्या प्रस्ताव दिए गए, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन कोई भी नगरसेवक इन प्रस्तावों से प्रभावित नहीं हुआ।

Created On :   15 July 2026 9:48 PM IST

Tags

Next Story