नहीं भाया निर्देश: अजित पवार की जयंती के कार्यक्रमों में सिर्फ दादा की तस्वीर, पार्टी के इस आदेश से नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी

अजित पवार की जयंती के कार्यक्रमों में सिर्फ दादा की तस्वीर, पार्टी के इस आदेश से नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी
  • पार्टी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
  • जियो-टैगिंग पर विशेष जोर

Mumbai News. राकांपा (अजित) ने पूर्व दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जयंती के कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। पार्टी की ओर से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जयंती के अवसर पर लगाए जाने वाले बैनर और पोस्टरों में केवल अजित पवार की तस्वीर लगाई जाए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल और बैनर की जियो-टैगिंग करना भी अनिवार्य किया गया है। हालांकि यह निर्देश पार्टी के नेताओं को नहीं भाया है। नेताओं-कार्यकर्ताओं का मानना है कि वर्षों से स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों की तस्वीरों के साथ बैनर लगाने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार केवल एक फोटो लगाने के निर्देश से उनकी भूमिका सीमित होती दिखाई दे रही है।

पार्टी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

राकांपा (अजित) के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पार्टी नेतृत्व की ओर से सभी जिला, शहर और तहसील इकाइयों को लिखित निर्देश भेजे गए हैं। जिसमें कहा गया है कि अजित पवार की जयंती के सभी कार्यक्रम एक समान स्वरूप में आयोजित किए जाएं। सभी बैनर और पोस्टरों पर केवल अजित पवार का फोटो रहेगा। किसी अन्य नेता, पदाधिकारी या स्थानीय कार्यकर्ता की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी। प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो और बैनर की जियो-टैगिंग करना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम की तस्वीरें और रिपोर्ट निर्धारित समय के भीतर पार्टी संगठन को भेजनी होगी।

जियो-टैगिंग पर विशेष जोर

इस बार पार्टी ने पहली बार कार्यक्रमों की जियो-टैगिंग पर विशेष जोर दिया है। इसका मतलब है कि जहां भी कार्यक्रम आयोजित होगा, वहां की लोकेशन के साथ फोटो अपलोड करनी होगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कार्यक्रम वास्तव में तय स्थान पर आयोजित किया गया। इससे कार्यक्रमों की निगरानी आसान होगी और यह भी पता चल सकेगा कि किस जिले या विधानसभा क्षेत्र में कितने कार्यक्रम आयोजित किए गए। दरअसल राज्य सरकार ने बुधवार को ही सरकारी आदेश जारी कर राज्य के सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल और कॉलेज में भी अजित पवार की जयंती मनाने का फैसला किया है।

Created On :   16 July 2026 9:35 PM IST

Tags

Next Story